लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में रविवार से खत्म हो जाएगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 जून तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी आने के बाद रविवार से राज्य में लॉकडाउन हटाने और एक जुलाई से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है।

राज्य में पिछले एक महीने से महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को यह निर्णय लिया और सभी विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान लागू सभी प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आने संबंधी रिपोर्ट पर विचार के बाद आया है।

तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,417 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,10,834 हो गई। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,546 हो गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल ने यह भी रेखांकित किया कि पड़ोसी राज्यों में भी संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। आठ जून को मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉकडाउन को 10 दिन और शनिवार तक बढ़ाने का निर्णय लिया था।

शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से सभी श्रेणी के शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने संबंधी निर्देश जारी किए हैं और कक्षाओं में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत मौजूदगी की भी मंज़ूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos