लाइव न्यूज़ :

अगर लोगों ने सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं किया तो लॉकडाउन अपरिहार्य होगा : पुडुचेरी की उप राज्यपाल

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:30 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ मई पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने शनिवार को लोगों से स्व अनुशासित रहने और कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की अपील की ताकि केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत महसूस नहीं की जाए।

एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उप राज्यपाल ने कहा,‘‘पुडुचेरी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की मौजूदा पृष्ठभूमि में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। यह एक मिनट का काम है, लेकिन हमें पूर्ण लॉकडाउन के असर पर भी गौर करना होगा खासतौर पर गरीबों के जीविकोपार्जन पर पड़ने वाले असर पर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्ण लॉकडाउन लगाने से पहले सभी पहुलओं पर विचार करने की जरूरत है।’’

सौंदरराजन ने लोगों का आह्वान किया कि वे सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और खासतौर पर मास्क पहनने के नियम को नजरअंदाज नहीं करें।

उन्होंने कहा कि जब वह कार से शहर में जा रही थीं तब देखा युवा मास्क के इस्तेमाल को लेकर पूरी तरह से लापरवाह हैं।

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में 10 मई से दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने के राज्य सरकार के फैसले की ओर ध्यान आकर्षित कराने पर उप राज्यपाल ने कहा, ‘‘ हम तुरंत किसी राज्य द्वारा उठाए कदम का अनुकरण नहीं कर सकते। हमें स्थानीय परिस्थितियों पर भी गौर करना होगा और कदम उठाने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र