दिल्ली में धीरे-धीरे हटाया जाएगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: May 28, 2021 14:11 IST2021-05-28T14:11:07+5:302021-05-28T14:11:07+5:30

Lockdown will be removed gradually in Delhi: Chief Minister | दिल्ली में धीरे-धीरे हटाया जाएगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

दिल्ली में धीरे-धीरे हटाया जाएगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, 28 मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने कुछ हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण पा लिया है और शहर अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू करेगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि वायरस के खिलाफ जंग अभी समाप्त नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शुक्रवार को हुए एक बैठक में यह फैसला लिया गया कि लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया में हमें निचले वर्ग - दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों, प्रवासी कामगारों का सबसे पहले ध्यान रखना होगा।”

केजरीवाल ने कहा कि फैसला किया गया है कि कारखानों को खोला जाएगा और निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर सप्ताह, विशेषज्ञों एवं जनता की राय के आधार पर सरकार अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इतनी सारी समस्याओं का सामना करने के बाद, हमने दूसरी लहर पर कुछ हद तक काबू पा लिया है। इसका यह मतलब नहीं है कि लड़ाई समाप्त हो गई है। फिलहाल के लिए स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण की दर करीब 1.5 प्रतिशत रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lockdown will be removed gradually in Delhi: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे