लाइव न्यूज़ :

UP में 15 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाएगा Lockdown!, गृह विभाग के सचिव ने कहा- लॉकडाउन खुलने की संभावना अभी स्पष्ट नहीं

By भाषा | Updated: April 6, 2020 17:47 IST

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा, जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट आ रही है, ऐसी संभावना अभी बहुत स्पष्ट नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देअपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि तबलीगी जमात के जो मामले आये हैं, उनके कारण संवेदनशीलता बढ़ी है।अवस्थी ने अपील करते हुए कहा, ‘‘किसी भी जनपद में धर्मस्थल या अन्य स्थान पर कोई भी रह गया है, जो संदिग्ध है, जिसकी तबियत खराब है तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल से खोले जाने की खबरों के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि लॉकडाउन खोला जाएगा तो यह देखा जाएगा कि हमारा प्रदेश 'कोरोना वायरस मुक्त' है या नहीं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा, जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट आ रही है, ऐसी संभावना अभी बहुत स्पष्ट नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''तबलीगी जमात के जो मामले आये हैं, उनके कारण संवेदनशीलता बढी है और प्रदेश में जब तक एक भी मामला कोरोना वायरस का बच जाता है, लॉकडाउन नहीं खोलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच की सुविधा मजबूत करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जांच सुविधा नहीं होगी, वहां ‘टेस्टिंग कलेक्शन सेंटर’ बनाएंगे। अवस्थी ने अपील करते हुए कहा, ‘‘किसी भी जनपद में धर्मस्थल या अन्य स्थान पर कोई भी रह गया है, जो संदिग्ध है, जिसकी तबियत खराब है या जिसने बीमार व्यक्ति के साथ संपर्क किया है, विलंब न करे क्योंकि जितना विलंब करेंगे, प्रदेश उतना पीछे रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के आंकडों की वजह से कोरोना वायरस के जो मामले बढ़े हैं, वह चिन्ता का विषय हैं इसलिए लॉकडाउन पर फिर विचार करना होगा कि 14 अप्रैल के बाद खुल पाएगा या नहीं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खोला जाएगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारा प्रदेश कोरोना वायरस से मुक्त हो। हालांकि अभी संभावना नहीं है कि लॉकडाउन जल्दी खुल पाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशलखनऊकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं