लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां: एचडी कुमार स्वामी के बेटे की शादी और मंदिर समारोहों में उमड़े लोग

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:48 IST

कुमारस्वामी ने हालांकि कहा कि बिडाडी में एक फार्महाउस में उनके बेटे निखिल की शादी में भौतिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया गया और सभी सावधानियां बरती गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में दो घटनाएं ऐसी हुईं जिनमें लोग लॉकडाउन के नियमों की कथित तौर पर धज्जियां उड़ाते दिखे।एक घटना में अनेक लोग पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी के बेटे की शादी की झलक पाने के लिए एक फार्म हाउस में एकत्र हुए तो, दूसरी घटना में कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ कलबुर्गी में अनेक लोग एक मंदिर के रथयात्रा समारोह में शामिल हुए।

कर्नाटक में दो घटनाएं ऐसी हुईं जिनमें लोग लॉकडाउन के नियमों की कथित तौर पर धज्जियां उड़ाते दिखे। एक घटना में अनेक लोग पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी के बेटे की शादी की झलक पाने के लिए एक फार्म हाउस में एकत्र हुए तो, दूसरी घटना में कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ कलबुर्गी में अनेक लोग एक मंदिर के रथयात्रा समारोह में शामिल हुए।

कुमारस्वामी ने हालांकि कहा कि बिडाडी में एक फार्महाउस में उनके बेटे निखिल की शादी में भौतिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया गया और सभी सावधानियां बरती गईं।

वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि जनता दल (एस) परिवार ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर नियमों का उल्लंघन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पौत्र निखिल कर्नाटक के पूर्व आवास मंत्री एम कृष्णप्पा की पौत्री रेवती के साथ विवाह बंधन में बंध गए।

भाजपा के रामनगर जिला अध्यक्ष एम रुद्रेश ने कहा कि वह पुलिस अधिकारियों से संपर्क करेंगे कि इतने बड़े समारोह की अनुमति कैसे दी गई।

कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भौतिक दूरी बनाए रखी गई और सभी सावधानियां बरती गईं। उन्होंने वायदा किया कि चीजों के सामान्य होने के बाद वह बड़ी दावत देंगे।

इस बीच, कलबुर्गी जिले में गुरुवार की सुबह भगवान शिव के मंदिर से संबंधित रथयात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पुलिस ने कहा कि रथयात्रा समारोह के पांच आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक तथा जिले के एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया