लाइव न्यूज़ :

मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी.. क्या करेगा लॉकडाउन.. शहनाई नहीं सायरन बजाकर ले आया बेगम, जानें क्या है माजरा

By गुणातीत ओझा | Updated: May 2, 2020 15:29 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लॉकडान के उल्लंघन का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। निकाह के लिए एक युवक मरीज बन गया और एंबुलेंस से अपनी बीवी को लेकर आया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाह के लिए एक युवक मरीज बन गया और एंबुलेंस से अपनी बीवी को लेकर आया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मामले को तूल पकड़ता देख एंबुलेंस के ड्राइवर महबूब, अहमद और उसके पिता हाजी इसरार पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर। मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी.. कहावत अब बीते जमाने की हो चली है। कोरोना के आने के बाद यह कहावत भी बदल गई है.. कोरोना इफेक्ट के साथ अब इसे ऐसे कह सकते हैं- मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी.. और क्या करेगा लॉकडाउन। सुनने में आपको अटपटा लग रहा होगा, लेकिन अभी चलन में यही है।

दरअसल लॉकडाउन में कुछ लोग शासन-प्रशासन की बात मानकर घर में हैं। तो कुछ लोग लॉकडाउन को तोड़ने की नई-नई तरकीब इजाद करने में लगे हैं। इस कड़ी में ताजा किस्सा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने लॉकडाउन को धता देकर निकाह कर ली और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जब मामला सामने आया तो दूल्हा-दुल्हन और इस निकाह को अंजाम देने वालों की धर-पकड़ हुई। पुलिस ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन और इस निकाह में शामिल सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

मरीज बनकर एंबुलेंस से निकाह करने गया गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाला युवक निकाह के लिए खुद को ही मरीज बना डाला। एंबुलेंस से जाकर गाजियाबाद के शहीदनगर से दुल्हन ले आया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खतौली कस्बे के इस्लामनगर मोहल्ले में रहने वाले युवक अहमद ने निकाह के लिए मरीज बनने का ड्रामा किया और एंबुलेंस लेकर गाजियाबाद पहुंच गया। अहमद के साथ उसके पिता इसरार भी थे।

दूल्हे और उसके पिता पर केस

निकाह संपन्न होने के बाद वह चोरी-छिपे एंबुलेंस से ही घर भी लौट आया। युवक जिस इलाके में रहता है, उसे जिला प्रशासन ने पहले ही सील किया हुआ था, क्योंकि यहां से कुछ कोरोना पॉजिटिव केस निकले थे। अहमद के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से जब इस वाकये की जानकारी मिली तो जिला प्रशासन ने अहमद और उसकी पत्नी को क्वारंटाइन कर दिया है। निकाह से लौटे सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। मामले को तूल पकड़ता देख एंबुलेंस के ड्राइवर महबूब, अहमद और उसके पिता हाजी इसरार पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल