लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बहराइच में मस्जिद में नमाज के लिए जुटी भीड़, रोकने पर पुलिस पर हमला, मौलवी सहित 32 गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 10:50 IST

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा है। बिना जरूरी काम के घर से निकलने पर पूरी तरह से बैन है। सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना फाइटर पर हमले के मामले में NSA के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।झारखंड के गोड्डा जिले में भी मस्जिद में चोरी छिपे नमाज अदा करने पर रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। मामले में 5 गिरफ्तार किए गए हैं।

बहराइच:कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच पुलिस और डॉक्टरों पर हमला बढ़ गया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है। जहां एक मस्जिद में नमाज के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब इन लोगों को रोका चाहा तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया है। पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मौलवी भी शामिल है।  इनके लोगों के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम, लॉकडाउन का उल्लंघन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

घटना बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र की है। जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी नमाज से रोकने पर पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि एक समूह में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए बौंडी थाना क्षेत्र के दिहवा गांव के मौलवी सहित 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

वहीं, खैरीघाट थाना क्षेत्र के तेलियनपुरवा में शुक्रवार की दोपहर में मस्जिद में समूह में नमाज पढ़ कर आ रहे लोगों की पुलिस से झड़प हो गई थी। नमाजियों ने पुलिस पर डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें दो दरोगा सहित6 पुलिसकर्मियों को चोटें आ गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों का शिवपुर पीएचसी पर इलाज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज  किया है। 

झारखंड : मस्जिद में चोरी छिपे नमाज अदा करते लोगों को रोकने पर पुलिस पर पथराव, पांच गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक के भराव गांव की एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चोरी छिपे नमाज अदा कर रहे पांच दर्जन से अधिक नमाजियों को जब पुलिस ने ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे कम से कम तीन सिपाही घायल हो गये।

घटना के संबंध में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद बर्नवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महागामा ब्लॉक में लॉकडाउन का उल्लंघन रुकवाने गयी थी। वहां छिप कर नमाज पढ़ रहे पांच दर्जन से अधिक लोगों को समझाने की कोशिश की गई। बर्नवाल के अनुसार, पुलिस के समझाने पर नमाजी नहीं माने और उन्होंने पुलिस दल पर ही पथराव प्रारंभ कर दिया जिसमें कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच उपद्रवियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबन्ध में एक नामदज समेत साठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पांच को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया