लाइव न्यूज़ :

अदालत के आदेश के बाद बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:43 IST

Open in App

पटना, चार मई पटना उच्च न्यायालय द्वारा महामारी की दूसरी लहर के खराब प्रबंधन के लिए बिहार सरकार को फटकार लगाए जाने और लॉकडाउन की स्थिति पर सवाल करने के एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पटना उच्च न्यायालय ने सोमवार को महाधिवक्ता ललित किशोर से कहा था कि वे लॉकडाउन की तत्काल आवश्यकता पर मुख्यमंत्री से बात करें।

संपर्क करने पर किशोर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बारे में उच्च न्यायालय को सूचित किया है।

नीतीश ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसकी विस्तृत मार्ग- निर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने के लिए निदेश दिया गया है।’’

राज्य में 05 से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने के निर्णय को लेकर गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि 04 मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में राज्य में कारोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि राज्य में संक्रमण की दर पिछले एक सप्ताह से निरंतर 10 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है।

बढते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन के फैसले का राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है लेकिन मुख्य विपक्षी राजद ने आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने संक्रमण के गांवों तक पहुंचने के बाद यह कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित