लाइव न्यूज़ :

Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को 'मोदी रसोई' से मिल रहा खाना

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:50 IST

'मोदी टिफिन' लिखे हुए खाने के पैकेटों का एक फोटो सोशल मीडिया पर घूम रहा है जिसके कवर पर हाथों को धोने और छींकते तथा खांसते समय चेहरे को ढकने के निर्देशों के साथ ही नीचे भाजपा ऋषिकेश मंडल दिखायी दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उत्तराखंड में लॉकडाउन के कारण प्रभावित लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रसोई चला रही है। इसके साथ ही राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी भी लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के जरूरतमंदों तक खाना और राशन पहुंचाने में लगी है।

भाजपा उत्तराखंड में लॉकडाउन के कारण प्रभावित लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रसोई चला रही है। इसके साथ ही राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी भी लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के जरूरतमंदों तक खाना और राशन पहुंचाने में लगी है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि 'मोदी रसोई' कई स्थानों पर चलाई जा रही है। हालांकि, मुख्य रूप से यह रसोई मैदानी जगहों पर चलाई जा रही है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं।

'मोदी टिफिन' लिखे हुए खाने के पैकेटों का एक फोटो सोशल मीडिया पर घूम रहा है जिसके कवर पर हाथों को धोने और छींकते तथा खांसते समय चेहरे को ढकने के निर्देशों के साथ ही नीचे भाजपा ऋषिकेश मंडल दिखायी दे रहा है।

हालांकि, अजय ने 'मोदी टिफिन' के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘‘खाना उपलब्ध कराने के तरीके के बारे में कोई नियम नहीं है। हमारा उददेश्य जरूरतमंदों तक पहुंचना है।'’

पार्टी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 28 मार्च को यह अभियान शुरू किया था जिससे लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे। अजय ने बताया कि अब तक राज्य में जरूरतमंदों को कुल 10,21,679 खाने के पैकेट बांटे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 94,493 लोगों को दालें तथा अन्य जरूरी सामान समेत राशन के पैकेट भी बांटे जा चुके हैं। उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी भी लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के जरूरतमंदों तक खाना और राशन पहुंचाने में लगी है।

कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर बताते हुए पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को लगाए गये जनता कर्फ्यू के दिन से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर प्रकार से मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और हल्द्वानी समेत विभिन्न जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता 'इंदिरा अम्मा किचन', 'सोनिया किचन' 'अन्नपूर्णा किचन' और 'राम किचन' के माध्यम से प्रतिदिन 7000-9000 लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा, आटा, चावल, दालें, चीनी, चाय पत्ती और सरसों का तेल भी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तराखण्डनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह