लाइव न्यूज़ :

Lockdown: स्वीगी, जोमैटो ने रांची में शुरू की शराब की ‘होम डिलिवरी’

By भाषा | Updated: May 22, 2020 00:03 IST

स्वीगी ने एक बयान में कहा कि रांची में घरों तक शराब की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है, राज्य के अन्य शहरों में एक सप्ताह के भीतर यह शुरू हो जाएगा। बयान के अनुसार कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखान-पान ऑर्डर करने और घर पर सामान पहुंचाने की ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनियों स्वीगी और जोमैटो ने रांची में शराब की ‘होम डिलिवरी’ की शुरुआत की है। दोनों कंपनियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है।

खान-पान ऑर्डर करने और घर पर सामान पहुंचाने की ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनियों स्वीगी और जोमैटो ने रांची में शराब की ‘होम डिलिवरी’ की शुरुआत की है। दोनों कंपनियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वे दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है।

स्वीगी ने एक बयान में कहा कि रांची में घरों तक शराब की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है, राज्य के अन्य शहरों में एक सप्ताह के भीतर यह शुरू हो जाएगा। बयान के अनुसार कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है।

स्वीगी ने कानून के अनुसार अल्कोहल की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाये हैं। इसमें अनिवार्य रूप से उम्र और उपयोगकर्ता के सत्यापन के उपाय शामिल हैं।

स्वीगी के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अनुज राठी ने कहा, ‘‘सुरक्षित और जवाबदेह तरीके से अल्कोहल की घरों तक आपूर्ति के जरिये हम खुदरा दुकानदारों के लिये अतिरिक्त कारोबार सृजित कर सकते हैं। साथ ही शराब की दुकानों पर भीड़-भाड़ की समस्या भी दूर होगी और समाजिक दूरी रखने में भी मदद मिलेगी।’’

इसी तरह की बात करते हुए, जोमैटो ने कहा कि बृहस्पतिवार को यह (शराब की होम डिलिवरी) रांची से शुरू होगी और झारखंड के सात अन्य शहरों में कुछ ही दिन के भीतर इसका विस्तार कर लिया जायेगा।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "उचित अनुमति और लाइसेंस के साथ, हम झारखंड में शराब की होम डिलिवरी शुरू कर रहे हैं। हमारा मानना है कि प्रौद्योगिकी आधारित होम डिलिवरी का समाधान शराब की जिम्मेदार खपत सुनिश्चित कर सकता है और इसके साथ ही एक विकल्प प्रदान करता है, जो सुरक्षित है और लोगों के बीच आवश्यक परस्पर दूरी को बढ़ावा देता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास प्रौद्योगिकी और ढांचागत सुविधा है जिससे वह छोटे-छोटे गली-मोहल्ले भी सामानों की आपूर्ति कर सकती है। कंपनी किराना सामानों और कोविड-19 राहत उपायों का दायरा बढ़ाने जैसी पहल के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। बयान के अनुसार स्वीगी ने राज्य सरकारों के दिशानिर्देश के अनुसार लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावाजों का सत्यापन करने के बाद अधिकृत खुदरा दुकानदारों के साथ गठजोड़ किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाझारखंडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है