Lockdown: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए समय से पहले खोला गया रोहतांग दर्रा
By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:39 IST2020-04-26T05:39:10+5:302020-04-26T05:39:10+5:30
सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “शनिवार को रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए खोल दिया गया और आवश्यक वस्तुओं और 150 किसानों को लेकर वाहनों का काफिला बीआरओ के साथ लाहौल घाटी रवाना हुआ।”

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
Highlightsहिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटियों को जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रोहतांग दर्रे को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तय समय से तीन सप्ताह पहले शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। रोहतांग दर्रा 13,500 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के पूर्वी भाग में स्थित है।
हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटियों को जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रोहतांग दर्रे को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तय समय से तीन सप्ताह पहले शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रोहतांग दर्रा 13,500 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के पूर्वी भाग में स्थित है।
अधिकारियों ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए दर्रे को खोला गया है।
सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “शनिवार को रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए खोल दिया गया और आवश्यक वस्तुओं और 150 किसानों को लेकर वाहनों का काफिला बीआरओ के साथ लाहौल घाटी रवाना हुआ।”