लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लॉकडाउन में ढील दी गई, बाहर निकलकर खेलकूद का आनंद ले रहे लोग

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:57 IST

Open in App

लंदन, 29 मार्च (एपी) इंग्लैंड में साल की शुरुआत में लगाए गए सख्त लॉकडाउन में आज से दी जा रही ढील के तहत अब लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं, अपने परिवार और दोस्तों से मिल सकते हैं, पार्क में जा सकते हैं, खेल-कूद सकते हैं।

नए नियमों के तहत बाहर खेले जाने वाले खेलकूद के प्रतिष्ठान दोबारा खोले जा सकते हैं और एक साथ अधिकतम छह लोग या दो परिवार पार्कों या उद्यान में एकत्र हो सकते हैं।

पिछले तीन महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

महीनों तक घर में बंद रहने के बाद बहुत से लोग बाहर निकलने लगे हैं और बच्चे भी खेलकूद का आनंद ले रहे हैं।

ब्रिटेन के अन्य हिस्सों- स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी ऐसे ही कदम उठाए जा रहे हैं। ब्रिटेन में महामारी से 1,26,000 लोगों की मौत हो चुकी है जो यूरोप में सबसे ज्यादा है।

रविवार को ब्रिटेन में संक्रमण के 3,872 नए मामले सामने आए जो पिछले छह महीने में संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाली सबसे कम संख्या है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जनता से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, “आज दी गई ढील के साथ ही सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। हाथ धोना, चेहरा ढकना, दूरी बनाए रखना न भूलें।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में तीन करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच