लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली में मकान खाली कराये जाने पर पैदल हरदोई जा रहे 7 मजदूरों का मकान किराया माफ कराकर पुलिस ने वापस भेजा, पढ़ें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:00 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मजदूरों ने पूछे जाने पर कहा कि किराया नहीं दे पाने पर उनके मकान मालिक ने उन्हें मकान से निकाल दिया, इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक से संपर्क कर किराय माफ कराया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि ये सभी मजदूर दिल्ली के जनकपुरी इलाके में काम करते थे।मजदूरों को डीटीसी की एक बस से ब्रह्मपुरी स्थित उनके किराये के इस आवास में पहुंचाया गया।

नयी दिल्लीकिराया नहीं देने पर मकान मालिक द्वारा मकान खाली कराये जाने पर अपने सामान के साथ पैदल ही उत्तर प्रदेश के हरदोई जा रहे सात मजदूरों को दिल्ली पुलिस ने वापस उनके किराये के आवास में रखवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने सात मजदूरों को दक्षिण दिल्ली के बारापुला से सराय काले खॉं की ओर पैदल जाते हुए देखा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मजदूरों ने पूछे जाने पर कहा कि किराया नहीं दे पाने पर उनके मकान मालिक ने उन्हें मकान से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि ये मजदूर दिल्ली के जनकपुरी इलाके में काम करते थे। ठाकुर ने बताया कि उनके मकान मालिक से संपर्क किया गया और उन्हें किराया माफ करने के लिये मनाया गया जो राजी हो गये और फिर मजदूरों को डीटीसी की एक बस से ब्रह्मपुरी स्थित उनके किराये के इस आवास में पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को एक गैस सिलेंडर और एक महीने का राशन भी दिया गया। एक अन्य घटना में आगरा के तीन कामगारों को पुलिस ने अरविंद मार्ग पर देखा और उन्हें दक्षिण दिल्ली में एक आश्रय गृह ले जाया गया। वे लोग पंजाब में अंबाला के एक गांव के निवासी हैं। वे आगरा से आ रहे थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीजनकपुरीकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया