लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन : दुनिया के 65 देशों के प्रवासी भारतीय लौटना चाहते हैं गोवा

By भाषा | Updated: May 6, 2020 17:23 IST

विदेश से लौटने के बाद कोविड-19 एहतियात के तहत सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें 14 दिन तक पृथक-वास में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मुक्त होने वाला पहला राज्य गोवा है, यहां सात लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे जो ठीक हो चुके हैंविदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी

दुनिया भर के 65 देशों में रहने वाले गोवा के चार हजार लोगों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के बीच गोवा एनआरआई आयोग के पोर्टल पर स्वदेश लौटने की इच्छा से स्वयं को पंजीकृत किया है। प्रदेश के एनआरआई आयुक्त नरेंद्र सवैकर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी । सवैकर ने बताया कि राज्य के एनआरआई आयोग यह आंकड़ा विदेश मंत्रालय के साथ साझा किया है । भाजपा नेता ने कहा कि गोवा एनआरआई के पोर्टल पर करीब चार हजार लोगों ने स्वयं को पंजीकृत किया है। आयोग ने इस पोर्टल को लांच किया था । ये सभी प्रवासी दुनिया के 65 देशों में हैं, जिनमें से अधिकतर पश्चिम एशिया एवं ब्रिटेन के हैं । गोवा एनआरआई आयोग ने विदेश मंत्रालय से विदेशों में फंसे गोवा के लोगों को वापस बुलाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है । 

विदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी

एयर इंडिया कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे करीब 15000 भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सात से 13 मई तक 64 उड़ानों का परिचालन करेगी। निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं। इन उड़ानों का लाभ उठाने वाले लोगों को शुल्क वहन करना होगा। लंदन-दिल्ली उड़ान पर यात्री से 50,000 रूपये शुल्क लिया जाएगा जबकि ढाका-दिल्ली उड़ान पर उसे 12,000 रूपये देना होगा।

एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत और ओमान समेत 12 देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित करेगी। भारत विदेश से भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई से 13 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के लिए 10, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए सात-सात, सऊदी अरब के लिए पांच, सिंगापुर के लिए पांच और कतर के लिए दो उड़ानें भेजेगा।

इसी तरह मलेशिया और बांग्लादेश के लिए सात-सात, कुवैत और फिलीपीन के लिए पांच-पांच तथा ओमान एवं बहरीन के लिए दो-दो उड़ानें भेजी जाएंगी। देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है तथा इस दौरान सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित रही हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागोवाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां