लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर काबू के लिए अमरावती जिले में सप्ताहांत पर लॉकडाउन

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:36 IST

Open in App

अमरावती (महाराष्ट्र), 18 फरवरी अमरावती में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की। लॉकडाउन शनिवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक के लिए रहेगा और इस दौरान बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाएं अप्रभावित रहेंगी।

जिलाधिकारी शैलेश नवल ने कहा कि सप्ताह के बाकी दिन होटल और रेस्तरां सहित सभी प्रतिष्ठान रात में आठ बजे तक खुले रहेंगे। पहले ये रात 10 बजे तक खुले रहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड​​-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मैंने जिले में सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सख्त लॉकडाउन से बचने के लिए वे कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें।"

उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा, "स्विमिंग पूल और इनडोर गेम भी बंद रहेंगे, जबकि धार्मिक कार्यक्रमों में केवल पांच लोगों को अनुमति दी जाएगी।"

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोविड मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

राज्य ने बुधवार को संक्रमण के 4,787 नए मामले सामने आए, जो दो महीने से अधिक समय में किसी एक दिन का सबसे उच्च स्तर है।

अमरावती जिले में बुधवार को 230 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 82 मामले दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट