लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने राज्यों को दी दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह, फीस बढ़ाने पर स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

By एसके गुप्ता | Updated: April 17, 2020 23:58 IST

निशंक ने जिस दिल्ली मॉडल की बात की है उसमें स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ाकर फीस लेने वाले, बच्चों का नाम काटने वाले या स्कूल स्टाफ की सैलेरी रोकने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अनुच्छेद 51-बी के तहत एक साल की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह दी है।उन्होंने हालांकि दिल्ली का प्रत्यक्ष नाम लेकर कहा है कि कुछ राज्य अच्छा कर रहे हैं।

स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने हालांकि दिल्ली का प्रत्यक्ष नाम लेकर कहा है कि कुछ राज्य अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारें स्कूलों से बात करें और उन्हें समझाएं कि संकट की इस घड़ी में स्कूल फीस बढ़ोतरी न करें और अभिभावकों से तीन महीने की फीस लेने की बजाए केवल एक महीने की ट्यूशन फीस ही लें।

निशंक ने जिस दिल्ली मॉडल की बात की है उसमें स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ाकर फीस लेने वाले, बच्चों का नाम काटने वाले या स्कूल स्टाफ की सैलेरी रोकने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अनुच्छेद 51-बी के तहत एक साल की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। 

अगर स्कूलों के नियम न मानने पर और मनमानी के कारण जान-माल की हानि होगी तो स्कूल प्रबंधन को दो साल का कारावास होगा। 

दिल्ली के शिक्षा निदेशक बिनय भूषण ने जारी 8 पेज के आदेश में साफ कहा है कि स्कूलों को किसी भी मद में फीस नहीं बढ़ानी है। केवल ट्यूशन फीस लेनी है। तीन महीने की फीस एक साथ नहीं लेनी है। अगर कोई अभिभावक फीस नहीं भरता है तो नियमानुसार स्कूल खुलने के बाद 10 दिनों में फीस ली जा सकती है। किसी छात्र को ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं किया जाएगा और न ही छात्र का नाम काटा जाएगा। ऐसा नहीं करने पर स्कूल दंड भुगतने के लिए तैयार रहें। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारमेश पोखरियाल निशंकदिल्लीलोकमत हिंदी समाचारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं