लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की जरूरत अब अधिक, केंद्र सरकार करे फैसला : गहलोत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 15:08 IST

Open in App

जयपुर, आठ मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन को जरूरी बताते हुए शनिवार को कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए।

गहलोत ने यहां एक बयान में कहा, “संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केन्द्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो एवं साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके।'’

उन्होंने कहा, “आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों का प्रवेश बंद कर रहे हैं। हमने भी राज्य में सोमवार से सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह देखा गया है कि इस बार ग्रामीण इलाकों एवं युवाओं में कोरोना वायरस संक्रमण तेज गति से फैल रहा है।

संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने के लिए राज्य भर में सोमवार से सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

गहलोत ने कहा कि लोगों के सहयोग से राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है और जनता अगर इसी तरह साथ देगी तो जल्द से जल्द कोरोना पर विजय प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए राज्य में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। इस दौरान कोई विवाह समारोह नहीं होगा और सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्य भी इस दौरान स्थगित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos