लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गृह राज्य जाने के लिए करीब चार लाख प्रवासियों ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर किया पंजीकरण

By भाषा | Updated: May 21, 2020 06:27 IST

एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘ करीब चार लाख लोगों ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर दिल्ली से अपने गृह राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया। अब तक करीब 65,000 लोगों को गृह राज्य पहुंचाने की व्यवस्था की जा चुकी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू बंद की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में फंसे करीब चार लाख प्रवासियों ने अपने गृह राज्य जाने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। प्रशासन अब तक 65,000 लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था कर चुका है।

कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू बंद की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में फंसे करीब चार लाख प्रवासियों ने अपने गृह राज्य जाने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया।

प्रशासन अब तक 65,000 लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था कर चुका है। बुधवार को करीब 25 ट्रेनें दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुई। इनसे करीब 37,500 श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजा गया। इनमें से 11 ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार रवाना हुई हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘ करीब चार लाख लोगों ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर दिल्ली से अपने गृह राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया। अब तक करीब 65,000 लोगों को गृह राज्य पहुंचाने की व्यवस्था की जा चुकी है।’’

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर अगले चार दिनों में 262 ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 65,000 लोगों को घर भेजा जा चुका है। हम अन्य राज्यों से भी अनुमति मांग रहे हैं। जैसे ही अनुमति मिलती है, हम उन राज्यों में भी ट्रेन भेज रहे हैं।’’ मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग केंद्र सरकार से की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह