लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मोदी सरकार के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- ट्रेन या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है

By भाषा | Updated: April 19, 2020 13:37 IST

नागर विमानन मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर रखा है।केंद्र सरकार ने कहा कि रेल व विमान सेवा शुरू करने को लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

नयी दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने रेल या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है और इस विषय पर अभी कोई चर्चा करना व्यर्थ है । यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने रेल या विमान जैसी यात्री सेवाओं को शुरू करने के बारे में कोई समयसीमा तय की है, जावड़ेकर ने ‘पीटीआई भाषा’’ को बताया, ‘‘ इन्हें एक न एक दिन शुरू होना है लेकिन किस दिन होंगी, उसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।

इस बारे में चर्चा करना अभी व्यर्थ है क्योंकि हम प्रतिदिन दुनिया की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और रोज कुछ न कुछ नये सबक मिल रहे हैं। इस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं । ’’ जावड़ेकर ने बताया कि कुछ एयरलाइनों ने स्वत: ही 4 मई से बुकिंग शुरू करने का निर्णय किया और इस बारे में उन्होंने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की है जिन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं किया है । उन्होंने कहा, ‘‘ इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार करेगी ।’’ उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर किसी तरह की अटकलें न लगाएं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिये सरकार ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए इसे 3 मई तक कर दिया है। इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग पर यात्रा प्रतिबंध रहा। बहरहाल, कुछ विमानन कंपनियों ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बुकिंग शुरु करने की घोषणा की थी। इस पर नागर विमानन मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

पुरी ने ट्वीट किया, 'नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।' इससे पहले दिन में, एअर इंडिया ने कहा था कि वह कुछ मार्गों पर चार मई से घरेलू उड़ानों के लिए और एक जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये बुकिंग लेगी । वहीं, लॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर रखा है और साथ ही कहा है कि कोई एडवांस बुकिंग नहीं होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?