लाइव न्यूज़ :

मेघालय बीजेपी प्रमुख ने सीएम से मांगी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति, कहा- मद्यपान राज्य में ‘जीने का एक तरीका’

By भाषा | Updated: April 4, 2020 05:51 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के अध्यक्ष एर्नेस्ट मावरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कॉनरेड के संगमा को पत्र लिखकर उनसे शराब की दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की मांग की और कहा कि मद्यपान राज्य में ‘जीने का एक तरीका’ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के अध्यक्ष एर्नेस्ट मावरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कॉनरेड के संगमा को पत्र लिखकर उनसे शराब की दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की मांग की।एर्नेस्ट मावरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मद्यपान राज्य में ‘जीने का एक तरीका’ है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेघालय इकाई के अध्यक्ष एर्नेस्ट मावरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कॉनरेड के संगमा को पत्र लिखकर उनसे शराब की दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की मांग की और कहा कि मद्यपान राज्य में ‘जीने का एक तरीका’ है।

खासी हिल्स वाइन डीलर्स एवं वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मावरी ने कहा कि शराब के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के भारी जनदबाव से जूझ रहे हैं और उनके पास ढेरों कॉल आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को अकस्मात शराब की दुकानें बंद होने से लोगों की ओर से अपने हिस्से की शराब की मांग बढ़ गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह तथ्य है कि मेघालय के ज्यादातर लोगों के लिए संयम के साथ मद्यपान जीवन शैली रही है।’’

मावरी ने मुख्यमंत्री से शराब की दुकानों को अन्य जरूरी सामानों के साथ निर्धारित दिनों में खोले जाने की अनुमति देने की अपील की। राज्य सरकार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शिकायत पर शराब को घर तक पहुंचाने (होम डिलीवरी) की अनुमति बृहस्पतिवार रात को रद्द कर दी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेघालयलोकमत हिंदी समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया