लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लॉकडाउन उपायों को पूरी तरह लागू किया जाएगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:45 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में वायरस को रोक पाने में सफल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि हमें इस वायरस से मुक्ति मिलेगी।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बुधवार को संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए वहां जाएंगे।

नयी दिल्ली:  मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन उपायों को दिल्ली में ‘पूर्णतया’ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में दिल्ली को जरूर कामयाबी मिलेगी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा ताकि शहर को कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सके।

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चिंता की बात है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में वायरस को रोक पाने में सफल होंगे।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि देश में महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अगर हम लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि हमें इस वायरस से मुक्ति मिलेगी।’ केजरीवाल ने कहा कि वह बुधवार को संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए वहां जाएंगे।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 356 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,510 तक पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इससे चार लोगों की मौत हो गई। भाषा स्नेहा दिलीप दिलीप

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है