लाइव न्यूज़ :

Lockdown: आज इन जगहों पर खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने दी इजाजत

By भाषा | Updated: April 13, 2020 05:48 IST

एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दी है, हालांकि उस दौरान एक दूसरे से दूरी रखने और हाथों को स्वच्छ रखने का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के जारी रहने के बीच मेघालय सरकार ने लोगों की मांग को देखते हुए राज्य में सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत देने का फैसला किया है।सभी दुकानों पर ग्राहकों के बीच दूरी रखने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लोगों के अपने हाथ को स्वच्छ करने पर जोर दिया जाएगा।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के जारी रहने के बीच मेघालय सरकार ने लोगों की मांग को देखते हुए राज्य में सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, सभी दुकानों पर ग्राहकों के बीच दूरी रखने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लोगों के अपने हाथ को स्वच्छ करने पर जोर दिया जाएगा।

आबकारी आयुक्त प्रवीण बख्शी ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर इस बारे में राज्य सरकार के फैसले की सूचना दी है।

एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दी है, हालांकि उस दौरान एक दूसरे से दूरी रखने और हाथों को स्वच्छ रखने का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में शराब की दुकानें लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से बंद थीं।

असम में शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट खुलेंगे

असम में आबकारी विभाग के एक आदेश के अनुसार राज्य में सभी शराब की दुकानें, थोक गोदाम, बॉटलिंग प्लांट और डिस्टिलरी सोमवार से रोजाना सात घंटे खुलेंगे।   

आबकारी विभाग के अतिरिक्त उपायुक्त (डीसी) एस के मेधी के एक पत्र में कहा गया कि राज्य सरकार ने 13 अप्रैल से शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी है। वे सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विभिन्न दिशानिर्देशों के अनुपालन के अधीन है।

शराब की दुकानों के साथ, थोक गोदामों, बॉटलिंग प्लांट और डिस्टिलरी को भी सोमवार से संचालित करने की अनुमति दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअसममेघालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया