लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब बीमार पिता को कंधे पर उठाकर 1KM तक दौड़ने पर मजबूर हुआ बेटा, जानें पुलिसवालों ने क्या किया था

By गुणातीत ओझा | Updated: April 16, 2020 12:56 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन कहीं-कहीं लोगों को असहाय कर दे रहा है। लॉकडाउन के चलते एक बेटा अपने पिता को कंधे पर उठाकर अस्पताल से एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा, क्योंकि पुलिस ने उसे ऑटोरिक्शा अस्पताल तक ले जाने की अनुमति नहीं दी। मानवता को तार-तार कर देने वाली यह घटना केरल के पुनालुर क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में लॉकडाउन के चलते एक बेटा अपने पिता को कंधे पर उठाकर अस्पताल से एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा, क्योंकि पुलिस ने उसे ऑटोरिक्शा अस्पताल तक ले जाने की अनुमति नहीं दी।मानवता को तार-तार कर देने वाली यह घटना केरल के पुनालुर क्षेत्र की है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन कहीं-कहीं लोगों को असहाय कर दे रहा है। लॉकडाउन के चलते एक बेटा अपने पिता को कंधे पर उठाकर अस्पताल से एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा, क्योंकि पुलिस ने उसे ऑटोरिक्शा अस्पताल तक ले जाने की अनुमति नहीं दी। मानवता को तार-तार कर देने वाली यह घटना केरल के पुनालुर क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटा अपने बीमार पिता को कंधे पर लेकर दौड़ रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों से अधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा है।

केरल में कुलथुपुझा के रहने वाले रॉय ऑटोरिक्शा चालक हैं। कुछ दिन पहले पिता की तबीयत खराब होने पर रॉय ने उन्हें पुनालुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को अस्पताल से छट्टी मिलने के बाद रॉय अपने पिता को लेने ऑटोरिक्शा से जा रहे थे। रॉय ने बताया कि अस्पताल से एक किलोमीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और लॉकडाउन में वाहन चलाने के जरूरी दस्तावेज मांगने लगी। दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने रॉय को अस्पताल तक ऑटोरिक्शा नहीं ले जाने दिया। जिसके चलते रॉय पैदल ही अस्पताल गए और वहां से अपने पिता को कंधे पर उठाकर ऑटोरिक्शा तक ले आए। 

रॉय द्वारा अपने पिता को कंधे पर उठाकर दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स पुलिस की आलोचना करते नहीं थक रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए पुलिस द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के लिए आलोचना की।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी