लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कड़े उपायों के विस्तार का संकेत दिया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जून कर्नाटक में लॉकडाउन के विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच, राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को संकेत दिया कि सख्त उपाय जारी रह सकते हैं, क्योंकि कोरोना वायरस पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आया है और ग्रामीण क्षेत्रों में मामले अभी भी अधिक हैं।

हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि कुछ क्षेत्रों को छूट दी जा सकती है, क्योंकि उन्होंने घोषणा की कि निर्यात उन्मुख व्यवसायों को बृहस्पतिवार से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

राज्य में वर्तमान में सात जून तक लॉकडाउन लगा है और इसे आगे बढ़ाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, "लॉकडाउन के संबंध में जो उपाय किए जाने की आवश्यकता है, उन पर निर्णय लेने के लिए मैं सभी के साथ चर्चा करूंगा। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि मैंने निर्यात उद्योग में शामिल लोगों को अनुमति देने का फैसला किया है। इसलिए बृहस्पतिवार से निर्यात उन्मुख व्यापार की अनुमति दी जाएगी।”

यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कई अन्य संबंधित चीजों पर चर्चा करेंगे और आज या कल तक लॉकडाउन पर फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन को आगे बढ़ाने और कड़े कदम उठाने के बारे में, विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे और उनके सुझाव लेने के बाद कदम उठाएंगे।”

उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आया है, ग्रामीण क्षेत्रों में मामले अभी भी अधिक हैं, हम चीजों को संतुलित करने और आगे बढ़ाने पर विचार करते हुए निर्णय लेंगे।"

मुख्यमंत्री आज शाम विशेषज्ञों, वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं।

दूसरे लॉकडाउन राहत पैकेज के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक दो दिनों में इस पर निर्णय लेंगे।

कर्नाटक में संक्रमण के कुल मामले 26.18 लाख हैं जबकि मृतकों की संख्या 29,554 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल