लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने का समाधान नहीं : हरियाणा के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:39 IST

Open in App

फरीदाबाद(हरियाणा), 10 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को शहर के दौरे पर कहा कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना समस्या का हल नहीं है।

उन्होंने शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह एक गंभीर महामारी है और हमें इससे बचने के लिए स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है, बल्कि हम जागरूक रहकर, मास्क पहन कर, सामाजिक दूरी का पालन करके इससे बच सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के कुछ गंभीर आर्थिक परिणाम भी होते हैं और पिछले वर्ष हम लोग उन्हें भुगत भी चुके हैं।’’

मुख्यमंत्री ने अरावली गोल्फ क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद का नहरपार क्षेत्र अब ग्रेटर फरीदाबाद के नाम से जाना जाएगा और इस क्षेत्र में विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि तीन हिस्सों में बसे शहर को ग्रेटर फरीदाबाद से जोडऩे के लिए कुछ बड़ी परियोजनाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos