लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन कोई हल नहीं, लेकिन पाबंदियों को कड़ा किया जाएगा: टोपे

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:10 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण फिर से लॉकडाउन लगाना कोई हल नहीं है, लेकिन पाबंदियों को कड़ा किया जाएगा।

टोपे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है लेकिन मृत्यु दर कम बनी हुई है।

महाराष्ट्र में रविवार को 16,620 नए मामले आए थे जो इस एक दिन में रिपोर्ट हुए सर्वाधिक मामले हैं।

टोपे ने पत्रकारों से कहा, “ लॉकडाउन हल नहीं है, लेकिन प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत से अधिक मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसलिए उनमें से अधिकतर को घर में ही पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा, “ पता लगाना, जांच करना और इलाज करने की प्रक्रिया का अनुसरण किया जा रहा है। जांच की संख्या भी बढ़ाई गई है। शादियों और सामाजिक समारोह को सीमित किया जा रहा है।”

टोपे ने कहा, “ एक-दूसरे से दूरी बनाकर, मास्क लगाकर, नियमित रूप से हाथ धोकर स्वयं अनुशासन का पालन करें। नए लॉकडाउन से बचने के लिए नियमों का पालन करें।”

उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान भी रफ्तार पकड़ रहा है और रोज़ाना करीब एक लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

टोपे ने कहा, “ टीके की कमी नहीं है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों