लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन ठीक है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार को गरीबों की मदद करनी चाहिए: फडणवीस

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:24 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य के लोगों से कोविड-19 के मामलों के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित प्रतिबंधों और सप्ताहांत लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि सरकार को प्रतिबंधों के बाद गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली बिलों के भुगतान में विफल रहने वाले लोगों से 5,000 करोड़ रुपये का बकाया वसूला था।

भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार को अभी इसे (बकाया राशि वसूलना) नहीं करना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने रविवार को राज्य में शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की।

सप्ताहांत लॉकडाउन के अलावा, सोमवार रात आठ बजे से सख्त प्रतिबंध लागू होंगे, जिसके तहत शॉपिंग मॉल, बार, रेस्तरां, छोटी दुकानें केवल सामान पैक कराने और पार्सल के लिए खुली रहेंगी। सरकारी कार्यालयों को अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत पर ही कार्य करने की अनुमति होगी।

फडणवीस ने कहा, "लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन ठीक है। हम सरकार का समर्थन करेंगे, लेकिन सरकार को गरीबों और मध्यम वर्ग को वित्तीय सहायता देने पर भी ध्यान देना चाहिए।"

विशेषज्ञों का हवाला देते हुए, फडणवीस ने कहा कि कोरोना वायरस का एक नया और अधिक संक्रामक स्वरूप रोगियों के फेफड़ों को तेजी से प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच वायरस के नए स्वरूप के बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र