लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दुबई में रह रहे भारतीय ने मथुरा में मौजूद गर्भवती बहू के लिए मांगी मदद, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 3, 2020 10:53 IST

प्रसव पीड़ा झेल रही एक गर्भवती महिला को लॉकडाउन के कारण अस्पताल पहुंचने में आ रही मुश्किलों के कारण दुबई में रह रहे महिला के जेठ ने पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद यहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। मथुरा के मूल निवासी और दुबई में कार्यरत गजेंद्र चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को 31 मार्च को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती महिला को लॉकडाउन के कारण अस्पताल पहुंचने में आ रही मुश्किलों के कारण दुबई में रह रहे महिला के जेठ ने पुलिस से मदद मांगीपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।

मथुरा। प्रसव पीड़ा झेल रही एक गर्भवती महिला को लॉकडाउन के कारण अस्पताल पहुंचने में आ रही मुश्किलों के कारण दुबई में रह रहे महिला के जेठ ने पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद यहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। मथुरा के मूल निवासी और दुबई में कार्यरत गजेंद्र चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को 31 मार्च को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई थी।

उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई ने कई अस्पतालों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी सरकारी अनुमति के बिना एंबुलैंस भेजने को तैयार नहीं हुआ। चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘ इसी बीच, मैंने हाल-चाल जानने के लिए भाई को फोन किया तो मुझे स्थिति का पता लगा। मैंने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मोबाइल नंबर इंटरनेट से तत्काल खोजकर उन्हें फोन कर मदद मांगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत ही सुखद आश्चर्य हुआ, जब कुछ ही देर में घर से फोन आ गया कि एंबुलैंस आ गई है। बाद में पता चला कि प्रसव आसानी से हो गया। जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल हैं।’’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, ‘‘चूंकि वे स्वयं पेशे से चिकित्सक रहे हैं और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी सेवा में रहने के अनुभवों के आधार पर अच्छी तरह से जानते हैं कि ऐसे पलों में महिला की हालत कितनी नाजुक होती है, इसलिए गजेंद्र के फोन के बाद जितनी भी जल्दी हो सकता था, उनके यहां एंबुलैंस भेजकर प्रसूता को अस्पताल भिजवाया गया।’’ उन्होंने आम जनता को यह संदेश भी दिया कि जब भी पुलिस की मदद की आवश्यकता होगी, वह अपना काम मुस्तैदी से करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है