लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन पर फैसला वैज्ञानिक आधार पर होना चाहिए : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2021 14:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि वैज्ञानिक आधार पी लॉकडाउन का फैसला करना होगा क्योंकि इसका लक्ष्य लोगों की जान बचाना है और मुख्यमंत्री विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट की समीक्षा करने और मंत्रिमंडल सहयोगियों से चर्चा के बाद इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

ऐसे फैसलों के पीछे तकनीकी एवं चिकित्सकीय पहलुओं की अहमियत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की कोविड-19 तकनीकी परामर्श समिति (टीएसी) ने एक रिपोर्ट तैयार की है और लॉकडाउन बढ़ाने समेत भविष्य के कदमों पर सरकार को सुझाव दिया गया है।

राज्य में वर्तमान में सात जून तक लॉकडाउन लगा है।

सुधाकर ने कहा, ‘‘बीती देर रात तक उन्होंने (टीएसी ने) चर्चा की। आज वे मुझे रिपोर्ट सौंप सकते हैं। मैं आज खुद मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करूंगा। संभवत: मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सहयोगियों से इस बारे में चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे।’’

रिपोर्टों के अनुसार टीएसी ने सरकार को कम से कम एक और सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि सरकार हालात और विशेषज्ञों की राय के आधार पर लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है