लाइव न्यूज़ :

लोग सहयोग नहीं करेंगे तो कर्नाटक में लॉकडाउन लगना निश्चित है : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 14:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि अगर लोग सहयोग नहीं करेंगे तो कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना अनिवार्य हो जाएगा ।

उन्होंने कोरोना वायरस के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार शाम की अहम बैठक से पहले यहां अनम्मा देवी मंदिर के पास संवाददाताओं से कहा, “लोग सही तरीके से जनता कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं। वे हमारी चेतावनियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसलिए, लॉकडाउन लगाना जरूरी हो सकता है।”

येदियुरप्पा के मुताबिक, सरकार कोविड को नियंत्रित करने के लिए एक या दो दिन में सख्त उपायों के बारे में अंतिम फैसला करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर लोग चाहते हैं कि सख्त कदम न उठाएं जाएं तो उन्हें मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सहयोग करना होगा।”

उन्होंने कहा कि अन्यथा, सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो जाएगा।

ऑक्सीजन संकट के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईमानदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अस्पताल में बिस्तर दिलाने के अनुरोध के साथ कोविड मरीजों और उनके रिश्तेदारों का मुख्यमंत्री आवास और विधान सौध आने से जुड़े सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा कि यह अनुचित है और लोगों को यह रोकना होगा।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि अपना दुख बताना गलत है। मैं उनकी पीड़ा को समझता हूं और मैं लोगों की समस्याएं सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि हम लोगों के लिए काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos