लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन की मियाद सात जून तक बढ़ाई गई : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन की मियाद 24 मई से बढ़ाकर सात जून तक करने की घोषणा शुक्रवार को की।

राज्य में 10 मई से ही सख्त पांबदी लागू है और यह मियाद 24 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन नए आदेश के बाद यह रोक अब सात जून की सुबह तक लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अपने वरिष्ठ मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से चर्चा करने के बाद लॉकडाउन के संबंध में कुछ निर्णय लिए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों के सुझाव पर गौर करते हुए हमने सख्त पाबंदियों को 24 मई से बढ़ाकर सात जून तक करने का फैसला किया है।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘जन स्वास्थ्य एवं विशेषज्ञों के सुझाव के मद्देनजर पाबंदी की मियाद बढ़ाई गई है और हमें उम्मीद है कि जनता सहयोग करेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम लोगों से अपील करते हैं कि वे कोविड-19 अनुकूल व्यवहार करें, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें, सफाई का ध्यान रखें और समाजिक दूरी बनाए रखें।’’

गौरतलब है कि कर्नाटक में सात अप्रैल से ही पाबंदी लागू है लेकिन संक्रमण के मामलों और मौतों में कमी नहीं आने पर राज्य सरकार ने 10 मई से सख्त पाबंदी लागू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए