लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया; 500 करोड़ रु के राहत पैकेज की घोषणा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन जून कर्नाटक में सात जून को समाप्त होने वाले लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया गया जबकि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को 500 करोड़ रुपये के दूसरे राहत पैकेज की घोषणा की।

राहत उन वर्गों के लिए है, जो पिछले 1,250 करोड़ रुपये के पैकेज में छूट गए थे।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 14 जून तक करने की घोषणा की।

येदियुरप्पा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमने पहले 24 मई से 7 जून तक कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी। हालांकि संक्रमण कम हो गया है, लेकिन बीमारी का प्रसार अभी भी जारी है।"

उन्होंने कहा, "विशेषज्ञों की सिफारिश के बाद प्रतिबंधों को 14 जून की सुबह तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।"

प्रतिबंध 27 अप्रैल से प्रभावी हैं लेकिन 10 मई से मुख्यमंत्री ने 24 मई की सुबह तक बंद की घोषणा की थी।

हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर सात जून तक कर दिया गया था।

500 करोड़ रुपये के दूसरे कोविड राहत पैकेज में शिक्षकों, 'आशा' और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मछुआरों, फिल्म उद्योग के कर्मियों, मंदिर के पुजारियों, मस्जिदों में मुअज्जिन और पावरलूम कर्मियों को सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत पैकेज से 62.50 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

येदियुरप्पा के अनुसार, डेयरी व्यवसाय में लगे लोगों की आजीविका को बनाए रखने के लिए दूध खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जो मांग में कमी आने से प्रभावित हुए हैं।

गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को 5,000-5,000 रुपये मिलेंगे, जिस पर राज्य के खजाने से 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित