लाइव न्यूज़ :

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लगा लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

By भाषा | Updated: March 21, 2021 14:03 IST

Open in App

भोपाल, 21 मार्च कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन है, जिससे चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के आदेश के अनुसार इन तीन शहरों में यह लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस साल मध्य प्रदेश में यह पहला लॉकडाउन है।

सप्ताह के बाकी दिनों में भोपाल एवं इंदौर में बुधवार से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है, जबकि आठ अन्य शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल एवं खरगोन में बुधवार रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक दुकानें एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद किये गये हैं। यह आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

लॉकडाउन के चलते भोपाल में दूध के बूथ, पेट्रोल पंप, किराने की दुकानें एवं सब्जी बाजार भी बंद रहे। वहीं, दवाइयों की दुकानें एवं अस्पताल खुले रहे।

हालांकि, भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की कुछ बसों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में रविवार को शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भोपाल स्थित पांच केन्द्रों में आने-जाने के लिए संचालित किया जा रहा है।

भोपाल में 196 दिनों बाद पूरा लॉकडाउन लगाया गया है। पिछले साल कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में पेट्रोल पंप, किराने की दुकानें, दूध के बूथ एवं सब्जी बाजार खुले रहे थे।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1308 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,74,405 पर पहुंच गयी, अब तक 3,903 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। शनिवार को कोविड-19 के 317 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 345 एवं जबलपुर में 116 नये मामले सामले आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह