लाइव न्यूज़ :

Lockdown In India: भारत के इन शहरों में एक बार फिर से लगा लॉकडाउन, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 20, 2020 13:33 IST

गुजरात के अहमदाबाद शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद में कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं। योगी सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए एक बार फिर से देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। 

गुजरात, उत्तर प्रदेश के एक-एक शहर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सोशल मीडिया पर भी एक अफवाह जोर पकड़ रही है कि देश में एक दिसंबर से फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में सरकारी तौर पर कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आया है। 

जानें देश के किन शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है-

1 गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि

गुजरात के अहमदाबाद शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। नगर निगम की सीमा के अंदर कर्फ्यू रहेगा। यहां दीपावली के बाद कोविड-19 के केस में बड़ा उछाल आया है। 

गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसार लिए हैं। शहर में बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार ने आज रात से कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। ये कर्फ्यू रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अहमदाबाद में पूर्ण कर्फ्यू के दौरान सिर्फ दवा व और दूध की दुकानें ही खुली रहेगी। गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली थी लेकिन अब सरकार ने अपने उस फैसले पर भी रोक लगा दी है।

2. यूपी के इस शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रशासन ने लगाया लॉकडाउन-

योगी सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक 6 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

यहां पर गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। ऐसे में इस बार कोरोना संकट के दौरान भी यहां भारी भीड़ ना जुट जाए और लोगों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

3 मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में एक बार फिर से लगाया जा सकता है लॉकडाउन

एमपी में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर शिवराज सरकार फिर से लॉकडाउन को लेकर फैसला ले सकती है। हालांकि अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बैठक है।

अधिकारियों के साथ कोरोना के मामले और लॉकडाउन को लेकर मंत्रालय में दोपहर 3 बजे चर्चा करेंगे। इसका संकेत खुद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दी है। इंदौर में भी एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना जाहिर की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो