लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन लागू

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:51 IST

Open in App

(दूसरे और पांचवें पैरा में बदलाव के साथ रिपीट)

भोपाल, दो अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है और यहां वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी भेपाल से भेजा गया है।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को यहां बताया गया है कि छिंदवाड़ा और रतलाम में लॉकडाउन एक अप्रैल को रात दस बजे से पांच अप्रैल की सुबह छह बजे तक तथा बैतूल में दो अप्रैल की रात दस बजे से पांच अप्रैल की सुबह छह बजे तक तथा खरगोन में दो अप्रैल की रात आठ बजे से पांच अप्रैल की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भोपाल से उन चार शहरों में भेजा गया है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक फैल रहा है।

चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन जिन शहरों में पूर्व में रहा है वहां यथावत रहेगा।

छिंदवाड़ा जिलाधीश सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि छिंदवाड़ा में एक अप्रैल रात दस बजे से पांच अप्रैल सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

मुख्यमंत्री ने भोपाल में पौधारोपण के बाद संवाददाताओं से कहा कि खरगोन, बैतूल और रतलाम में अधिकारियों के एक-एक दल को भेजा गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से त्यौहार अपने घर पर ही रहकर मनाने तथा सभी पात्र लोगों को टीका लगावाने की भी अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छिंदवाड़ा में संक्रमण के 40, खरगोन में 77, रतलाम में 84 और बैतूल में 67 मामले सामने आए।

प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना के 2,546 नये मामले सामने आये तथा पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इससे मरने वालो की संख्या बढ़कर 3,998 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos