लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन इम्पैक्ट: चेन्नई से एम्बुलेंस से 3 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर घर पहुंचा परिवार, किए गए क्वॉरेंटाइन

By भाषा | Updated: April 21, 2020 13:43 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो तीन मई तक जारी रहेगा। इस दौरान यातायात सेवा प्रतिबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देगोमती के जिला मजिस्ट्रेट तरुण कांति देबनाथ ने बताया कि घर लौटने के तुरंत बाद उन्हें उदयपुर के एक पृथकवास केंद्र में भेज दिया गयात्रिपुरा में अब तक कोविड-19 के दो मामले सामने आए हैं। उनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है।

अगरतला:  कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच चेन्नई में फंसे त्रिपुरा के गोमती जिले के एक परिवार ने घर लौटने के लिए एक एम्बुलेंस से 3,213 किलोमीटर की यात्रा की। एक अधिकारी ने बताया कि चंचल मजुमदार अपनी पत्नी आशिमा के साथ रविवार शाम घर पहुंचे। उन्हें एक पृथकवास केंद्र में रखा गया है। उदयपुर शहर के रहने वाले मजुमदार चेन्नई एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी के इलाज के लिए गए थे।

खेल और युवा मामलों के विभाग के एक सेवानिवृत्त उप निदेशक, मजुमदार ने सोमवार शाम यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपोलो अस्पताल गए थे, जहां मेरी पत्नी का एक ऑपरेशन हुआ। जब तक उसे अस्पताल से छुट्टी मिलती, लॉकडाउन की घोषणा हो गई। वहां ठहरना बहुत महंगा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, हमारी बेटी की शादी 8 मई को तय हुई है। इसलिए हमें लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के लिए एम्बुलेंस किराए पर लेनी पड़ी।’’ अपनी लंबी यात्रा के दौरान, उन्हें तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा की विभिन्न जांच चौकियों पर अस्पताल के दस्तावेज दिखाने पड़े। 

मजुमदार ने कहा, ‘‘हमने अस्पताल से एम्बुलेंस बुक की। एम्बुलेंस में हमारे साथ त्रिपुरा का एक और मरीज अपने एक सहायक और एक रिश्तेदार के साथ था।’’ गोमती के जिला मजिस्ट्रेट तरुण कांति देबनाथ ने बताया कि घर लौटने के तुरंत बाद उन्हें उदयपुर के एक पृथकवास केंद्र में भेज दिया गया। त्रिपुरा में अब तक कोविड-19 के दो मामले सामने आए हैं। उनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है। दूसरे का अगरतला के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?