लाइव न्यूज़ :

Lockdown: हाई कोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के दो स्कूलों की सील खोलने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: May 6, 2020 05:35 IST

अदालत ने कहा कि स्कूलों को सील करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया था। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने स्कूलों को सील करने के दिल्ली सरकार के एक और चार मई के आदेशों को रद्द करते हुए कहा कि स्कूलों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार को दक्षिणी दिल्ली के दो स्कूलों की सील खोलने का आदेश दिया है। इन स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से फीस बढ़ाने के लिये सोमवार को सील कर दिया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार को दक्षिणी दिल्ली के दो स्कूलों की सील खोलने का आदेश दिया है। इन स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से फीस बढ़ाने के लिये सोमवार को सील कर दिया गया था।

अदालत ने कहा कि स्कूलों को सील करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया था। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने स्कूलों को सील करने के दिल्ली सरकार के एक और चार मई के आदेशों को रद्द करते हुए कहा कि स्कूलों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।

सरकार ने कोविड-19 संबंधित लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं बढ़ाने के संबंध में 18 अप्रैल को दिए गए निर्देशों का कथित रूप से पालन न करने के लिये इन स्कूलों को सील करने का आदेश दिया था।

दिल्ली सरकार के आदेशों को स्कूलों ने अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण से कहा कि स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है और ऐसा करने के बाद एक सप्ताह के भीतर स्कूल अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया