पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:44 IST2021-05-23T16:44:51+5:302021-05-23T16:44:51+5:30

Lockdown extended to 31 May in Puducherry | पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

पुडुचेरी, 23 मई पुडुचेरी सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन, रविवार को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों का बढ़ना जारी है।

केंद्र शासित प्रदेश में 10 मई को लगाया गया दो सप्ताह का लॉकडाउन 24 मई की मध्यरात्रि को समाप्त होना था।

उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने कहा कि लॉकडाउन 24 मई की मध्यरात्रि से आगे महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 मई से लगाया गया लॉकडाउन जारी रहेगा और सब्जियों जैसी केवल आवश्यक चीजें ही दोपहर तक उपलब्ध रहेंगी।

दूध और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और सरकार चाहती है कि आजीविका के स्रोतों को कोई झटका न लगे।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ऐसे में जब पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों का आना जारी है, महामारी पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन का विस्तार आवश्यक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lockdown extended to 31 May in Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे