लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में नौ जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ओवैसी को एतराज़

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 मई तेलंगाना मंत्रिमंडल ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को रविवार को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। हालांकि लोगों को हर दिन सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक रियायत मिलेगी।

मौजूदा लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो रही थी।

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के दफ्तर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने राज्य में लागू लॉकडाउन को कल (31 मई) से अगले 10 दिनों तक जारी रखने का फैसला किया है।

मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन को विस्तार देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक की थी।

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले, एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विट में राव से लॉकडाउन का विस्तार नहीं करने की गुजारिश करते हुए कहा कि यह कोविड-19 से निपटने की रणनीति नहीं है और महामारी से निपटने का लंबे समय का समाधान सार्वभौमिक टीकाकरण है।

ओवैसी ने सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में कहा, “ अगर मकसद भीड़ कम करना है तो हम रात्रि कर्फ्यू (शाम छह बजे से) या कोविड क्लस्टरों के लिए अल्प लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं। लेकिन यह उम्मीद करना कि 3.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में चार घंटे की रियायत के साथ हफ्तों तक रहें, यह सही नहीं है।”

हैदराबाद से सांसद ने कहा कि तेलंगाना में 12 मई को लॉकडाउन की घोषणा करने से पहले कोविड-19 के मामले कम होने लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं