लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन 19 जून तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:13 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ जून तेलंगाना सरकार ने हर दिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कुछ छूट देने के साथ मौजूदा लॉकडाउन को मंगलवार को 10 और दिनों के लिए बढ़ा दिया।

मौजूदा लॉकडाउन नौ जून तक लागू था । एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि खम्मम, नलगोंडा और नागार्जुन सागर समेत कुछ सीमाई इलाकों में दोपहर दो बजे तक की छूट रहेगी। इसमें कहा गया, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में लॉकडाउन को आगे 10 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।’’

मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन के दौरान सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ढील देने और लोगों को एक घंटा अतिरिक्त समय देते हुए घर तक पहुंचने के लिए शाम छह बजे का समय दिया है। मंत्रिमंडल ने पुलिस से शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। तेलंगाना में वर्तमान में कोविड-19 के 24,000 से ज्यादा उपचाराधीन मरीज हैं। मंत्रिमंडल ने आवेदन कर चुके 4.50 लाख योग्य लोगों को तुरंत राशन कार्ड जारी करने का भी फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा