लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:58 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ जून तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन को रोजाना सुबह छह से शाम छह बजे तक ढील के साथ मंगलवार को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब यह लॉकडाउन 19 जून तक चलेगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खम्मम, नलगोंडा और नागार्जुन सागर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड के रोजाना मामलों के मद्देनजर पूर्वाह्न दो बजे तक ही छूट रहेगी ।

उसमें कहा गया है, ‘‘ राज्य सरकार ने तेलंगाना में अगले दस दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन के दौरान सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक छूट देने तथा लोगों के घर पहुंच जाने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय के साथ छूट उसे छह बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ’’

विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल ने पुलिस को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कड़ाई से लॉकडाउन का लागू करने का निर्देश दिया।

मंत्रिमंडल ने उन करीब साढे चार लाख पात्र लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी करने का भी फैसला किया जिन्होंने उसके लिए आवेदन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू