लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:30 IST

Open in App

ईटानगर, 28 मई अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सात जिलों में सात जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का शुक्रवार को निर्णय लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईटानगर राजधानी क्षेत्र, तवांग, लोअर सुबनसिरी, नामसाई, अपर सुबनसिरी, लोहित और अंजॉ जिलों में 31 मई को लॉकडाउन समाप्त होने वाला था।

कोरोना वायरस की स्थिति और राज्य की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “वार्ता के बाद, यह स्पष्ट हुआ कि अरुणाचल प्रदेश अभी खतरे से बाहर नहीं आया है और महामारी को फैलने से रोकने तथा लोगों की जान बचाने के लिए कड़े कदम उठाना जारी रखना होगा।”

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केंद्र की पहचान कर उसमें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में तीन लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है और अगले 30 दिन में डेढ़ लाख और लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे