लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:49 IST

Open in App

कोहिमा, 16 जून नगालैंड सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू राज्यव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौजूदा प्रतिबंध 18 जून को समाप्त होने वाला था।

सरकार के सह प्रवक्ता और सलाहकार मम्होनलुमो किकोन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुख्यमंत्री एन रियो की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया गया।

लॉकडाउन आगे बढ़ाने के फैसले के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 स्थिति में सुधार है लेकिन अब भी ख़तरा टला नहीं है। संक्रमण दर में कमी हो रही है लेकिन इसे पांच प्रतिशत से नीचे जाने की ज़रूरत है। वहीं राज्य की 50 फीसदी से ज़्यादा आबादी का टीकाकरण करने की ज़रूरत भी है। राज्य में 14 मई के बाद से चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

राज्य में नए मामलों से ज्यादा दैनिक स्वस्थ होने वाले मरीज़ों की संख्या है। स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ है और मंगलवार को यह 82.81 प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां अब 2,972 मरीज़ों का उपचार चल रहा है और अब तक 459 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह