लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में 18 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:04 IST

Open in App

(शीर्षक में सुधार के साथ रिपीट)

कोहिमा, नौ जून नगालैंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए प्रतिबंधों में कुछ ढील देने के साथ ही बुधवार को लॉकडाउन की अवधि 18 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। मंत्री नीबा क्रोनु ने बताया कि वर्तमान में लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने से दो दिन पहले मुख्यमंत्री निफियू रियो की अध्यक्षता में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य की उच्च स्तरीय समिति (एचपीसी) की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है। एचपीसी के प्रवक्ता क्रोनु ने कहा, “सभी जिला कार्यबलों के विचार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लिए गए। प्रतिबंधों में और ढील देकर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर सहमति बनी।”

उन्होंने कहा कि एचपीसी ने कोविड-19 वॉर रूम को सुझाव दिया है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने का समय बढ़ाया जाए जो कि वर्तमान में सुबह छह बजे से मध्याह्न 12 बजे तक है। एचपीसी ने निर्णय लिया कि राज्य में एकमात्र रेलवे स्टेशन दीमापुर पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

क्रोनु ने कहा कि नगालैंड के बाहर के मजदूरों को कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र के बगैर राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई एचपीसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि चर्चों में अधिकतम 20 लोगों को प्रार्थना सेवा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos