लाइव न्यूज़ :

Lockdown 4.0: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया, उद्धव सरकार ने किया ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 14:04 IST

उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है।महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से देश भर में सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।

मुंबई: देश भर में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाए जाने की खबर है। उद्धव ठाकरे सरकार ने प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है।

एनडीटीवी के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हर रोज आ रहे हजरों मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण प्रदेश के दूसरे हिस्से में तेजी से न फैले इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी दुनियाभर में लगातार तेजी से फैलती जा रही है। देश में भी कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों केक साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 90927 तक पहुंच गई है। वहीं इस घातक वायरस की चपेट में आकर 2872 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में अब तक 34109 रोगी कोरोनो को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इस समय 53,035 रोगियों का देश के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक कोरोनो से मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1068 रिकॉर्ड की गई है। इनमें से 49 मौतें बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई हैं। राज्य में संक्रमण के 438 नए मामले मिले। राहत की बात यह रही कि राजधानी में शनिवार को 408 लोग ठीक हुए हैं। 

गांवों में भी पहुंच रहा कोरोना

उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में केरल और ओडिशा,बिहार सहित तमाम राज्यों में कोविड-19 के नए मामले आने के साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। आंकड़ों का विश्लेषण करें तो नये मामलों में ज्यादातर उन लोगों से जुड़े हैं जो विदेश से लौट रहे हैं या देश के बड़े शहरों से अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं और इस घातक कोरोना वायरस संक्रमण को अपने साथ गांवों तक लेकर जा रहे हैं।

देश के बड़े शहरों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

देश के बड़े शहरों की स्थिति अभी भी सबसे खराब है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग महज पांच शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और पुणे मे रहते हैं। इन पांचों शहरों में करीब 46,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में अभी तक करीब 2,800 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है जिनमें से करीब आधे इन पांच शहरों से हैं ।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी