लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में और सात दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:06 IST

Open in App

आइजोल, 14 मई कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में दस मई से लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन की अवधि और सात दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार को जारी सरकारी आदेश में कहा गया कि वर्तमान में लागू लॉकडाउन वैसे 17 मई को तड़के चार बजे समाप्त होना था लेकिन अब इसे 24 मई तड़के चार बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

आदेश में कहा गया, ‘‘सख्त कदमों के बावजूद कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संबंधित प्राधिकार ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला लिया है ताकि स्वास्थ्य केंद्रों पर बहुत अधिक भार न पड़े।’’

गौरतलब है कि मिजोरम में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 201 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,377 पर पहुंच गए। इस दिन कुल 90 लोग संक्रमण से उबरे। यहां उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,060 है जबकि अब तक कुल 6,294 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में संक्रमण के कारण अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है।

नए आदेश के तहत राज्य में सभी धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक उद्यान, थियेटर, जिम, सामुदायिक भवन, रेस्त्रां, बाजार, मॉल आदि बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों