लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मुंबई में नगर निकाय ने बंद में दी गई रियायतों को वापस लिया, खुलेंगी केवल ये दुकानें

By भाषा | Updated: May 6, 2020 05:36 IST

आदेश में बीएमसी ने कहा कि उसे भय है कि कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की इजाजत से मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए शहर को दी गई रियायतें वापस ली जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में बंद में दी गई छूट को वापस लेने का निर्णय किया है।बीएमसी की ओर से रात जारी एक आदेश के अनुसार केवल किराने और दवा की दुकानों को छह मई से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में बंद में दी गई छूट को वापस लेने का निर्णय किया है।

बीएमसी की ओर से रात जारी एक आदेश के अनुसार केवल किराने और दवा की दुकानों को छह मई से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने और दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी उसे वापस लिया जाता है। इस आदेश में बीएमसी ने कहा कि उसे भय है कि कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की इजाजत से मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए शहर को दी गई रियायतें वापस ली जाती है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों सहित अनेक गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचने लगे।और सामाजिक दूरी जैसे महत्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन होते दिखाई दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया