लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बड़ी राहत: सभी प्राइवेट क्लीनिक खोलने की छूट, एंबुलेंस को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की इजाजत

By निखिल वर्मा | Updated: May 11, 2020 10:55 IST

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन है और यह 17 मई 2020 तक जारी रहेगा. इस बीच केंद्र सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में छूट दे रही है.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 2206 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,152 हो गईभारतीय रेलवे 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट देना जारी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्य के सचिवों को अनुमति दी है कि प्राइवेट क्लीनिक खोलने की अनुमति दें। इसके अलावा एंबुलेंस और हेल्थ कर्मियों को एक राज्य से दूसरे राज्य जाने की भी इजाजत होगी। केंद्रीय गृह सचिव ने इसके लिए राज्यों से रास्ता निकालने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टॉफ की आवाजाही पर कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से लगाई गई पाबंदियों पर आपत्ति जताई है और कहा है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (11 मई) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेंगे। बैठक में लॉकडाउन कैसे खत्म किया जाए और अर्थव्यवस्था पर चर्चा की जा सकती है। देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

12 मई से चलेंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है।  शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण के दौरान प्राप्त टिकटों पर ‘क्या करें और क्या ना करें’स्पष्ट रूप से लिखा होगा। कोविड-19 राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से ही सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद हैं।

कई जगह पैदल ही मजदूरों के जाने की खबर पर केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों से कहा है कि अगर प्रवासी मजदूर पैदल जाते दिखें तो उन्हें समझाकर पास के शेल्टर में ले जाएं और वहां खाने-पीने का प्रबंध करें। इसके बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन या बस से उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। 

जानें कौन से हैं वह 15 शहरें, जहां के लिए दिल्ली से चलेगी ट्रेन 

भारतीय रेलवे ने कहा कि शुरुआत में सभी 15 राजधानी ट्रेनों के मार्गों पर वातानुकुलित सेवाएं शुरु होंगी और उनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा। ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि श्रमिक ट्रेनों से उलट इन ट्रेनों के डिब्बों में सभी 72 सीटों पर बुकिंग होगी और इनके किराए में किसी भी प्रकार की छूट की संभावना भी नहीं है। गौरतलब है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक डिब्बे में अधिकतम 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी

देश में कोरोना वायरस के कारण 97 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 2206 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,152 हो गई। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 44029 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 20916 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?