लाइव न्यूज़ :

बिहार में लॉकडाउन खत्म, रात के दौरान जारी रहेगा कर्फ्यू

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:15 IST

Open in App

पटना, आठ जून बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के मद्देनजर पांच मई से लागू लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन से कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है। अतः लॉकडाउन खत्म किया जाता है, लेकिन शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय शाम बजे तक खुलेंगे। दुकानें शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी।’’ उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, ‘‘ऑनलाइन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अब भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।’’

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चार मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में प्रदेश में पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन मामलों में कमी नहीं आने पर पहले 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया और फिर इसमें विस्तार देते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद लॉकडाउन की अवधि आठ जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को 43 और व्यक्तियों की मौत होने से संक्रमण से अब तक 5424 लोगों की जान गयी है। प्रदेश में वर्तमान में कोविड 19 के 8230 मरीज उपचाराधीन हैं तथा अब तक 713879 लोग संक्रमित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह