लाइव न्यूज़ :

LockDown Effect: संकट में फंसे पर्यटन क्षेत्र की उम्मीदें त्योहारी सीजन पर टिकीं

By भाषा | Updated: September 13, 2020 15:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन क्षेत्र की उम्मीदें आगामी त्योहारी सीजन पर टिकी हैं।पर्यटन क्षेत्र को उम्मीद है कि दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान उसके कारोबार में सुधार आएगा

कोलकाता: कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन क्षेत्र की उम्मीदें आगामी त्योहारी सीजन पर टिकी हैं। पर्यटन क्षेत्र को उम्मीद है कि दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान उसके कारोबार में सुधार आएगा। उद्योग के एक निकाय का कहना है कि अब इच्छुक पर्यटकों की ओर से पूछताछ बढ़ रही है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई) के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख अनिल पंजाबी ने कहा कि घरेलू और छोटी दूरी के खंड में अब पर्यटक रुचि दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब रुचि दिखा रहे हैं। गंतव्यों और सुरक्षा उपायों को लेकर पूछताछ बढ़ी है। हालांकि, यह पूछताछ अभी बुकिंग में तब्दील नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच लोगों की प्राथमिकताओं में बदलाव आया है।

पंजाबी ने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा और दिवाली के समय कारोबार बढ़ेगा, क्योंकि अब लोग रुचि दिखा रहे हैं। लेकिन यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि अब लोग महामारी के साथ रहना सीख रहे हैं। ऐसे में निश्चित रूप से कुछ लोग जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ यात्रा शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर लोगों को पर्यटन स्थलों और वहां सुरक्षा की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। हालांकि, काफी-कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे के दिनों में कोविड-19 की स्थिति क्या रहती है। लोग बुकिंग कराना नहीं चाहेंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन